DCPS कर्मचाऱ्यांची माहिती

Thursday, March 22, 2018

📢📢

पुरानी पेंशन बहाली के लिए  चलो दिल्ली - वितेश खांडेकर...

हम सब चलते गये और कारवां बढता गया...

पुरानी पेंशन बहाली के लिए जो संघर्ष हो रहा है यह अकल्पनीय, अद्भुत है। अभी कुच्छ सालो पहले पुरानी पेंशन बहाली का संघर्ष एक सपना लगता था पर देखते ही देखते सपना हकिकत में बदल गया। आज महाराष्ट्र समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, तेलंगाणा हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटका, दिल्ली समेत कई राज्यों में पेंशन का कारवाँ बढता गया, और पुरानी पेंशन बहाली अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. विजय कुमार बंधु जी के नैतृत्व में और सभी राज्य प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में दिल्ली के रामलीला मैदान में 30 अप्रैल 2018 को भव्य पेंशन रॅली का आयोजन किया गया है।
आपको यह भी लग रहा होगा की पुरानी पेंशन यह राज्य का मुद्दा है। राज्य कर्मचारी यो को पुरानी पेंशन देनेका निर्णय राज्य सरकार ले सकती है। फिर हम दिल्ली में क्यों रॅली निकाल रहे हैं। तो मैं बतादुँ की केन्द्र सरकार ने पेंशन बंद करने के बाद ही राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन बंद की है, और यदि केंद्र सरकार पर दबाव बनता है और केंद्र सरकार यदि पुरानी पेंशन के लिए सकारात्मक है, तो राज्य सरकारों पर भी हम दबाव बना सकते हैं।
30 अप्रैल यह तारीख हमारे लिए एक अच्छा अवसर है। हमे भारत की सभी राजनैतिक दलों को यह बतानेका की भारता का युवा कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए जाग गया है। दल कोई भी हो उस दल के सांसद, विधायक आपना वेतन, पेंशन बढायेंगे और हमारी पुरानी पेंशन छिनकर हमें उल्लू बनायेगें यह अब हम होनें नहीं देगे।
दोस्तो 30 अप्रैल की दिल्ली में होने वाली पेंशन रॅली एक क्रान्ति की सुरूवात है। और इस क्रान्ति का में और मेरे साथ महाराष्ट्र के तमाम साथी हिस्सा बनने जा रहे है। देश कें सभी पुरानी पेंशन विहिन साथियों को आव्हान करता हूँ, की आप भी इस क्रान्ति का हिस्सा बने। क्योकि पुरानी पेंशन की लढाई यह मेरी लढाई है, और इसे कोई दुसरा लढेंगा यह ना उचित है, ना तर्कसंगत मेरी लढाई मुझे ही लढानी होगी।तो चलो राष्ट्रीय पेंशन बहाली अभियान का हिस्सा बन 30 अप्रैल की दिल्ली की पेंशन महारॅली में सहभागी होकर पुरानी पेंशन बहाली के अभियान में अपना योगदान दे।


एक ही मिशन...
             पुरानी पेंशन.....

वितेश खांडेकर(9405343284)
महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष
महाराष्ट्र राज्य जुनी पेंशन हक्क संघटन.

No comments:

Post a Comment